आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की100वी जयंती समारोह का आयोजन बिंदेश्वरी दुबे स्मारक समिति कलेक्ट्री घाट के पास में की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में में आयोजित किया गया जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि बिंदेश्वरी दुबे एक कुशल प्रशासक स्वतंत्रता आंदोलन के अगुआ कमजोर तबकों के सच्चे हमदर्द कांग्रेस के कुशल संगठन कर्ता उदारवादी एवं सर्वमान्य

विचारक थे आज हम उनके दिखाएं पद चिन्हों पर चलते हुए समाज के कमजोर तबकों को अधिकार देने के लिए संकल्प लें समारोह को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि बिंदेश्वरी दुबे कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण करने एवं श्रमिकों की आर्थिक दशा में कई क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं कॉन्ग्रेस को ग्रास रूट पर श्रमिकों पिछड़ों एवं किसानों के बीच में मजबूत बनाने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे, स्वर्गीय दुबे जी केंद्रीय मंत्री के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर रहकर देश एवं समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए देशवासियों के बीच हमेशा याद किए जाएंगे स्वर्गीय दुबे जी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ काम करने वाले एक महान श्रमिक नेता थे मंच संचालन बिंदेश्वरी दुबे स्मारक समिति के सचिव सीनियर सदस्य वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय संतोष तिवारी ने किया आगत अतिथियों का स्वागत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर बलराज ठाकुर, आरा बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रमोद राय अधिवक्ता ने किया समारोह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व जिला पार्षद अशोक राम,आरा सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे अधिवक्ता, प्रोफ़ेसर निर्मल कुमार सिंह, अरविंद तिवारी अधिवक्ता , वरिष्ठ समाजसेवी केसी दुबे, श्रीधर तिवारी, आरा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अनूप तिवारी, नागेन्द्र सिंह, वरीय अधिवक्ता अवधेश चौधरी,, बिहार प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के महासचिव सत्य प्रकाश राय,अखिलानंद ओझा, बबन पांडे, रजी अहमद, अफजल हुसैन चांद,रविंद्र तिवारी, बद्री विशाल सिंह, रामकुमार सिंह, मुक्तेश्वर उपाध्याय,सुनील दत सिंह, मचु राय, प्रदीप शुक्ला, राम कुमार राम,पूर्व मुखिया श्रीकान्त तिवारी, विश्वनाथ दुबे, रविंद्र तिवारी,आदि ने संबोधित किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर राजेंद्र ओझा ने किया




