चैनपुर गोलिकांड के विरुद्ध व्यापारियों ने रखा बाजार बंद, पीड़ित से मिले विधायक आलोक चौरसिया!

SHARE:

विकास कुमार की रिपोर्ट :-

बीती रात चैनपुर बाजार में हुई गोलीकांड को लेकर आज चैनपुर मुख्य बाजार के व्यवसायियों ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठानों को विरोध स्वरूप बंद रखा जिससे मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा हालांकी इस दौरान कुछ दुकानें खुली भी दिखलाई दी वही मुख्य बाजार क्षेत्र में काफ़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद दिखे आपको बता दें कि बीती रात शराब दुकानदार प्रिंट रेट से ज्यादा पैसा मांग रहा था इसी बात को लेकर क्रेता व दुकानदार के बीच नोकझोंक व मारपीट हुई जो बाद में बड़ी घटना में तब्दील हो गई वह झगड़ा में बीच-बचाव करने वाले 2 लोगों को अपराधियों ने गोली मार मार दी इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है जिसमें एक का इलाज श्री नारायण मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल डालटेनगंज में चल रहा है जबकि दूसरे का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है

घटना से आहत चैनपुर के लोगों ने मुख्य बाजार से शराब दुकान हटाने व अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने तथा जल्द गिरफ्तार करने की मांग जिला प्रशासन से की है

वही घायल को देखने विधायक आलोक चौरसिया पहुंचे नारायण मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जहां पीड़ित युवक से मुलाकात की वही घायल युवक के परिजनों को संतावना दी मौके पर प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक श्री चौरसिया ने इस कांड की घोर निंदा करते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने व कड़ी करवाई करने की मांग सरकार व जिला प्रशासन से की है

Join us on:

Leave a Comment