कोडरमा- शव ढूंढने में नाकाम हुई NDRF, तलाश फिर भी जारी!

SHARE:

विकास कुमार की रिपोर्ट :-

एनडीआरएफ टीम भी शव निकालने मे हुआ असफल, लगभग 6 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत गुहदर शमशान घाट के समीप बंद पड़े खदान मे हुए हादसे मे दिन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे देवघर से आई एनडीआरएफ की टीम

घटनास्थल पर पहुंच कर शव को संध्या 5 बजे तक खोजबीन किया लेकिन कामियाबी नहीं मिली। बता दें की पिछले 52 घंटे से बंद पड़े पत्थर खदान से शव बरामद नहीं हो पाया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ की टीमों द्वारा पुन: 14 जनवरी को फिर से शव निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

ज्ञात हो की दिनांक 11जनवरी को बंद पड़े खदान मे नहाने के दौरान रविंद्र मेहता उर्फ़ कारु पिता बाबूलाल मेहता ढाब रोड स्थित कालीमांडा निवासी की बंद खदान मे डूब जाने मौत हो गई है । घटना स्थल पर विधायक नीरा यादव, नगर अध्यक्ष राजकुमार मेहता, नगर उपाअध्यक्ष पप्पू मेहता, डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खां, एएसआई विनय कुमार, एसआई सतवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि बसंत मेहता यदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

कोडरमा से महादेव कुमार की रिपोर्ट

Join us on:

Leave a Comment