मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को पोल से बांधकर पीटा

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

प्यार की खातिर झेलना पड़ा तालिबानी फरमान,प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी की पोल से बांधकर हुई जमकर पिटाई फिर पुलिस ने बचाई

मुज़फ़्फ़रपुर

मुज़फ़्फ़रपुर- जिले के गायघाट में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दे दी. उसे बिजली के पोल में बांध कर बेहरम पिटाई की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को हिरासत लिया हैं। वहीं, पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार गायघाट थाना क्षेत्र स्थित गांव मे प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को रंगेहाथों ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद उसे तालिबानी सजा दे डाली. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे युवक को आजाद कराया और थाने ले आई. इस मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है ।

जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गायघाट थानेदार अजय कुमार ने बताया कि दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों फोन पर खूब बात करते थे। मौका देख कर दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिला करते थे. शुक्रवार की शाम युवक अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया. लेकिन प्रेमिका के घर वालों को इस बात की भनक लग गई. इसके बाद युवक जैसे ही प्रेमिका के घर में घुसा वैसे ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया. मारपीट करने के बाद बिजली के खंभे से बांध दिया. खंभे में बंधे युवक की बेरहमी से पिटाई की गई. साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।थानेदार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment