आरा/आशुतोष पाण्डेय
नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान भोजपुर में भी आ सकते हैं.इसको लेकर जिलाधिकारी राजकुमार ने जिले के कोइलवर प्रखण्ड के सकड्डी-जमालपुर पथ पर बायोफ्लॉक विधि और तालाब खुदवाकर मछली पालन करने वाले यशवंत के फार्म पर पहुँचे. जहां उन्होंने सालों से मत्स्य पालन कर जिले में अपनी पहचान बनाने वाले यशवंत कुमार के फार्म के स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने यशवंत से कहा कि 25 जनवरी तक आप अपनी तैयारी पूरी कर लें सम्भवतः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरवरी महीने के 1 से 5 फरवरी तक भोजपुर के कोइलवर प्रखण्ड के सकड्डी में आ सकते हैं. भोजपुर जिले के सकड्डी-जमालपुर पथ पर बायोफ्लॉक विधि और तालाब खुदवाकर मछली पालन करने वाले यशवंत मछली पालन से जहां खुद लाखों रुपये कमा रहे हैं वही उन्होंने 500 से ज्यादा लोगों को मछली पालन का प्रशिक्षण देखने

उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा है. यशवंत ने हाल ही में 50 टैंक का नया सेटअप तैयार किया है. यशवंत अपने फार्म पर मछली पालन करने वाले लोगों को प्रशिक्षण भी देते हैं. वे बताते हैं कि उन्होंने अब तक करीब 1 हजार लोगों को ट्रेनिंग दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार का पहला कोल्डस्टोरेज उन्होंने यहां बनवाया है जहां मछलियां रहेंगी. साथ ही वो अपने फॉर्म में फिश फिड मिल भी लगा रहें हैं.वही उनका कहना है कि वो कुछ ही सालों में एक्वा टूरिज्म के दिशा में भी काम करेंगे. इन्ही सबको देखने सम्भवतः बिहार के मुख्यमंत्री यहां आ सकते हैं.




