प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में भीषण ठंड और शीतलहर जारी है जिसके वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में बेगूसराय के समाजसेवी भीषण ठंड से लोगों को राहत देने के लिए मदद करने भी आगे आ रहे हैं। बेगूसराय आईएमए और केवीएस फाउंडेशन के द्वारा 200 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एके राय के नेतृत्व में मटिहानी प्रखंड के नयागांव पुस्तकालय पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जहां इलाके के गरीब और निस्सहाय 200 लोगों को कंबल दिया गया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉक्टर के के सिंह, डॉक्टर शशी भूषण प्रसाद शर्मा, डॉक्टर शशी भूषण सिंह समेत आधा दर्जन से ज्यादा चिकित्सक मौजूद थे।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ एके राय ने कहा कि बेगूसराय में कई दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है ऐसे में लोगों को मदद देने के लिए 200 कंबल का वितरण किया गया है ताकि लोगों को थोड़ी सी राहत मिल सके। ठंड कई दिनों से जारी है ऐसे में लोगों को थोड़ी थोड़ी मदद करनी चाहिए ताकि इस ठंड में लोगों को थोड़ी राहत मिल सके।
बाईट- डॉ एके राय अध्यक्ष आई एम ए बेगूसराय




