मुंगेर- पशु तस्करी के विरुद्ध एसपी सैयद ईमरान मसूद का बड़ा एक्शन, 4 पुलिसकर्मी समेत 7 गिरफ्तार!

SHARE:

मुंगेर से शंखनाद के लिये सुमित कुमार की रिपोर्ट

पशु तस्करी के मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चार पुलिस कर्मी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार,कुल सात लोग गिरफ्तार  एसपी ने कहा इस मामले में आधा दर्जन पुलिस कर्मी सहित अन्य लोगो की संलिप्ता आयी सामने। ट्रक में भरे पशु  को पास कराने के लिए गस्ती की टीम और ट्रैफिक पुलिस को मिलते थे 1500 रूपये। 

मुंगेर एसपी सयैद इमरान मसूद ने पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते  हुए  इस मामले में  यतायात  एएसआई अयोध्या कुमार, यातयात थाना के चालक विमलेश कुमार,मुफसिल थाना के होमगार्ड जवान अभिलेश कुमार और अरविन्द कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया! इसके साथ पुलिस ने पशु तस्करी में संलिप्त ट्रक चालक अमित कुमार उर्फ़ मैनू ,मोहम्मद जियाउल ,लाइनर राकेश उर्फ़ घनश्याम कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  पुलिस ने  47 हजार रूपये नगद, एक ट्रक, एक बाइक , सात फोन सहित 35 भैंस को बरामद किया है।

एसपी  सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की 6 एवं 7 अगस्त की मध्यरात्रि सूचना मिली की मुंगेर के रास्ते कुछ पशु तस्कर ट्रक में क्रूरतापूर्वक पशु को  भरकर ले जा रहे है और एक लाइनर ट्रक के आगे बाइक से जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर  मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह एवं जिला आसूचना इकाई की टीम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, और श्री कृष्ण सेतु के पास  वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया ।  इसी दौरान एक बाइक सवार चंडिका स्थान की और से आ रहा था जिसे देख  पुलिस द्वारा रोके जाने की कोशिश की गयी। लेकिन पुलिस को देख बाइक सवार ने पशु से लदे ट्रक को घुमाकर जाने को कहा ,लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण  बाइक सवार सहित, भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया । वही जब पुलिस ने ट्रक की जाँच की तो उसमे बेहद क्रूरता पूर्वक तरीके से भारी संख्या में भैंस लदी थी। जिसके बाद सभी को मुफसिल थाना में लाया गया, ट्रक से सभी जानवरो को उतारा गया,जहाँ चार पशु मृत पाए गए।  एसपी ने बताया की इस मामले में ट्रक चालक अमित कुमार और उप चालक मोहम्मद जियाउल को गिरफ्तार किया गया, जो खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र का रहनेवाला है , वहीं लाइनर की भूमिका निभा रहे राकेश कुमार उर्फ़  घनश्याम कुमार  को भी गिरफ्तार किया गया  है ,जो मुंगेर  जिला के मुफफ़्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का रहने वाला है। 

एसपी ने बताया की लाइनर की भूमिका निभा रहे राकेश उर्फ़ घनश्याम कुमार से पूछ ताछ की गयी तो उसने बताया की सभी पशुओ को भागलपुर जिला, ट्रक से लाया जा रहा था और अररिया जिला पहुंचाना था। एसपी ने बताया की लाइनर घनश्याम कुमार की जब मोबाईल को खंगाला गया तो उसम जिले के कई पुलिस कर्मियों की संलिप्ता सामने आयी,  जिसमे पुलिस कर्मी इन पशु तस्करी वाहनों को जिला से पास कराने के एवज में प्रत्येक खेप की 15 सौ रूपये लेते थे, इसमें रात्रि गश्ती के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी और यतायात थाना के  पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी  शामिल  थे। जाँच में यातायात थाना के एएसआई  सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी का नाम सामने आया, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया की इस मामले में 5 से 6 अन्य लोगो की संलिप्ता सामने आयी है, जिसमे पुलिस पदाधिकारी ,पुलिस कर्मी सहित इससे जुड़े  लोगो का नाम सामने आया है, जिसकी जाँच की जा रही है, मामला सत्यापित होते ही उनपर भी विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी । एसपी सैयद ईमरान मसूद ने बताया की इस मामले में मुफफ़्सिल थाना में पशु क्रूरता निवारण एवं पशु परिवहन  अधिनियम के तहत प्रथामिकी दर्ज की गयी है और आगे का अनुसंधान जारी है!

Join us on:

और पढ़ें