रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई -10-1-2023
जमुई आज़ाद नगर मोहल्ला में चंद पैसों के खातिर दोस्त ने ही ले ली शुड्डू की जान,SP ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
मो.शादाब आलम उर्फ शुड्डू की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। लोगों के बीच बनी संशय की स्थिति भी अब समाप्त हो चुकी है। एसपी डाक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सोमवार की देर रात मुख्य आरोपित आज़ाद नगर निवासी संजर को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही उसके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गए पिस्टल और बाइक को भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा फरार अभियुक्त शांतिनगर निवासी गोरु और आज़ाद नगर मोहल्ला निवासी अब्दुल्लाह की तालाश की जा रही है। जक्त जानकारी मंगलवार की देर शाम कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डाक्टर शौर्य सुमन ने दी है। उन्होंने कहा कि आजाद नगर मोहल्ला में मोहम्मद शादाब आलम उर्फ शुड्डू कि रविवार की देर शाम चार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उसके बाद एसडीपीओ डा. राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी एसआई राजेश कुमार, ध्रुव कुमार, अभिनंदन कुमार समेत डीईआईयू की टीम को शामिल किया गया। फिर घटना के फौरन बाद उसके साथी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया गया था।उसके बाद 24 घंटा के अंदर मुख्य आरोपित आज़ाद नगर मोहल्ला निवासी अनवर के पुत्र संजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में इस्तेमाल किए गए पिस्टल,बाइक व मोबाइल को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में यह बातें सामने आई है कि संजर से शुड्डू ने करीब 10 हज़ार से भी कम रुपया लिया था। संजर बार-बार शुड्डू से पैसे की मांग करता था, लेकिन शुड्डू ने पैसा देने से इंकार कर दिया,जिस वजह से आवेश में आकर उसे गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित कई अन्य तत्वों पर भी अनुसंधान की जा रही है जो फरार अभियुक्त है उसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
बाइट -पुलिस अधीक्षक शौर्य कुमार सुमन




