आपसी विवाद में पड़ोसी ने डेढ़ माह के नवजात की जमीन पर पटक कर हत्या की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


जहानाबाद जिले के विशुनगज ओपी क्षेत्र के कुतमकचक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब डेढ़ माह के बच्चे को पृथ्वी पर पटक कर हत्या कर दिया ।बताया जाता है कि जमीन को लेकर को लेकर चुन्नू लाल कुमार एवं प्रमोद कुमार में विवाद हो रहा था। दोनों में मारपीट की घटना होने लगी इसी बीच चुन्नू लाल कुमार की पत्नी अपने बच्चा को लेकर लड़ाई को छुड़ाने के लिए पहुंची तभी चुन्नू कुमार की पत्नी के गोद से बच्चों को छीन कर प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति ने बच्चा को जमीन पर पटक दिया जैसे ही डेढ़ माह के बच्चे को जमीन पर पटका गया यह बच्चा घायल हो गया। इसके माता-पिता द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर इस घटना में शामिल तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि प्रमोद कुमार एवं चुन्नू कुमार में जमीन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था।

चुन्नू कुमार जमीन पर मकान बनाने का काम शुरू किया तभी प्रमोद कुमार ने मकान बनाने से रोक दिया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगा कहासुनी होते होते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और इसी के बीच डेढ़ माह के बच्चे को जमीन पर पटक कर हत्या कर दिया जिले के एएसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में डेढ़ माह की बच्चे की हत्या की गई है। पुलिस द्वारा इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि इस घटना में बच्चे की मां भी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। लेकिन जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है इसे मानवता शर्मसार हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है।
बाइट चुन्नू लाल,परिजन।
एएसपी,जहानाबाद।

Join us on:

Leave a Comment