भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दही चूड़ा भोज एवं पीएम की माता जी के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दही चूड़ा का सह भोज कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के माताजी स्वर्गीय हीराबेन का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक मनोज शर्मा लोकसभा प्रभारी सीडी शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर सभी अतिथियों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के माताजी स्वर्गीय हीराबेन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी पूनम सिन्हा, तिलक देव शर्मा जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान, रवि रंजन, कार्यक्रम सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार बिक्कू समेत पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक समेत विभिन्न गणमान्य लोग शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment