आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
भोजपुर जिले के आरा में शहर के लाइफ लाइन कहे जाने वाले धरहरा से शीश महल चौक तक जिस सड़क का रोना वर्षों से लोग रो रहे थे वही अब इस सड़क की सूरत बदलने जा रही है। जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार के पहल पर बिहार सरकार के द्वारा 11 करोड़ 83 लाख की लागत से धरहरा से लेकर शीशमहल चौक तक मजबूत सड़क निर्माण का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है। जहां इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देते थे वहीं अब इस सड़क की सूरत बदलती हुई नजर आएगी। जिलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा धरहरा से शीश महल चौक तक जो सड़क बनाई जाएगी बेहद आधुनिक और सुंदर सड़क बनाई जाएगी ताकि लोगों को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो। आरा की लाइफ लाइन कही जाने वाली धरहरा से शीशमहल चौक तक जाने वाले रास्ते को अब नया आयाम मिलेगा। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि नए वर्ष में एक बड़ी सौगात जिले के लिए होगा .

बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर




