आगलगी में दर्जनों मवेशी झुलसे, पांच बकरियों ने तोड़ा दम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के अकोढ़ी गांव में झोपड़ी में लगी आग,आगलगी में दर्जनों मवेशी झुलसे, पांच बकरियों ने तोड़ा दम

एक झोपड़ी में किसी अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आगलगी की इस घटना में झोपड़ी में बांधे गये दर्जनभर मवेशी झुलस गये। वहीं आगलगी की इस घटना में झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों ने दम तोड़ दिया। यह आगलगी की घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में आगलगी की घटना में झोपड़ी में बंधे दर्जनों मवेशी झुलस गये और पांच बकरियों की मौत हो गयी। यह आगलगी की घटना अकोढ़ी गांव के अमविका पासवान के झोपड़ी में घटी गयी। सूचना मिलने के बाद अकोढ़ी में पहुंचे पशु चिकित्सकों ने झुलसे मवेशियों का इलाज किया। घटना के वक्त अमविका पासवान अपने रिश्तेदारी में गये थे। इस मामले में अमविका पासवान ने अंचलाधिकारी मोहनिया एवं पशु स्वास्थ्य विभाग को लिखित रूप से आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की मांग किया है।

Join us on:

Leave a Comment