ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली जिला के हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या तीन पर गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। बताया गया है कि बेतिया जिले से हाजीपुर स्टेशन के लिए दंपत्ति ने टिकट कटवा कर ट्रेन से आ रहा था। जैसे ही हाजीपुर स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 3 पर इंटरसिटी एक्सप्रेस रुका वैसे ही दंपत्ति ट्रेन से उतर रहा था इसी बीच धक्का-मुक्की होने के कारण 59 वर्षीय महिला प्लेटफार्म पर गिर गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
इधर घटना के बाद जैसे ही सदर अस्पताल हाजीपुर महिला को लाया गया सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद है मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला का शव परिजनों ने पुनः वापस घर ले गया।
मृतक महिला बेतिया जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के रुधिन्न अंसारी के 59 वर्षीय पत्नी आसमा खातून बताया गया है। जो बेतिया जिले से इंटरसिटी एक्सप्रेस से हाजीपुर आया था। जैसे ही प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन रुका वैसे ही उतरने की आपाधापी में महिला प्लेटफार्म पर ही गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई हैं।




