जिसे पहले से तनख्वाह मिल रहा हो उसे नियुक्तिपत्र? किसे ठग रहे हैँ मुख्यमंत्री?- सम्राट चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

एक बार फिर नीतीश कुमार की यात्रा पर सम्राट चौधरी ने निशाना साधा ।सम्राट चौधरी ने कहा बेतिया चलिए बेतिया में आपने जो 2005 में घोषणा किया था 17 साल पहले कि हम वहां बगहा को जिला बनाएंगे तो हम लोग उनका स्वागत करेंगे ।वही रक्सौल में हवाई अड्डे जमीन भारत सरकार को टेकओवर कीजिए हम लोग स्वागत करेंगे कि आप आइए और आपने जो वादा किया बिहार की जनता से उसको पूरा करने का काम कीजिए।वही नियुक्ति पत्र बांटने के सवाल पर कहा कि नाटक कर रहे हैं नीतीश कुमार यह नाटक को नौटंकी करना बंद कीजिए बिहार की जनता को जानती है यह सारी नियुक्तियां लोगों ने nda के समय में कर दिया है सबको तनख्वाह मिल रहा है सब को नियुक्ति पत्र मिल चुका है अब क्यों नाटक कर रहे नए लोगों को नियुक्त करें बिहार के नौजवानों को नियुक्त करें ।वही सीता साहू को जनता ने चुना है क्योंकि सीता साहू ने अच्छा काम किया इसलिए जनता ने दोबारा चुना है ।दिल्ली से शराब कांड के आरोपी के गिरफ्तार होने पर कहा कि जहां से हो गिरफ्तार कीजिए कार्रवाई तो करनी है लेकिन हम लोगों ने कहा कि संवेदना दिखाइए जो गरीब आदमी है जो छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए।

बाइट–सम्राट चौधरी विधान परिषद नेता

Join us on:

Leave a Comment