नियुक्तिपत्र वितरण महज छलावा, सीएम ठग और अहंकारी- नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश को बताया अहंकारी और ठग।

पटना

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहंकारी और ठग बताया हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में नशाबंदी के पक्ष में हम शुरू से हैं। वहीं आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सैकड़ों लोगो को नियुक्ति पत्र दिए जाने पर बौखलाहट भरे लहजे में इस पूरी कवायद को राजनीति करार देते हुए कहा कि यह सभी नियुक्तियां एनडीए सरकार के समय तैयार थी जिसको उन्होने दबा कर रखा हुआ था और अपना क्रेडिट लेने के लिए अब महागठबंधन सरकार की तरफ से एक एक करके देने में लगे हुए है। मालूम हो कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के ज्ञान भवन में डिप्टी सीएम के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों प्रिंसिपल और अन्य पदों के लिए नियुक्ति पत्र दे रहे है।

बाइट:/ विजय सिन्हा नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा

Join us on:

Leave a Comment