लग्जरी कार के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

952 बोतल शराब के साथ चैनपुर पुलिस ने लग्जरी कार को किया जब्त, एक धंधेबाज भी गिरफ्तार

952 बोतल शराब के साथ कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने एक कार को जब्त किया। इस दौरान कार में रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। शराब व कार को जब्त करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को पुलिस द्वारा थाने लाया गया। जहां कागजी कार्रवाई के तहत शराब के मामले में धंधेबाज के ऊपर प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई चैनपुर थाने की पुलिस ने चैनपुर के फकराबाद गांव के समीप घेराबंदी कर की है। शराब के साथ पकड़ाया धंधेबाज उत्तर प्रदेश स्थित चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर गांव निवासी भुआल राम का पुत्र रंजीत कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उपरोक्त् मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment