गंगा में अनियंत्रित हुआ मालवाहक जहाज,6 ट्रक गंगा में समाया, दो लोग डूबे!

SHARE:

कटिहार से प्रिंस की रिपोर्ट

कटिहार के मनिहारी और झारखंड के साहेबगंज से लगे सोहनपुर दियरा में DBL कम्पनी की एक मालवाहक जहाज़ गिट्टी-पत्थर से ओवर लोड होने के कारण अनयंत्रण होने से मालवाहक जहाज़ पर लोड 6 ट्रक गंगा के पानी में समा गई है, इस घटना में अबतक दो लोगों की लापता की भी ख़बर आ रही है
आपको बताते चले कि बिहार और झारखंड (कटिहार-साहेबगंज) के बीच गंगा नदी पर ब्रिज के साथ फ़ोर लेन निर्माण का काम डीबीएल कम्पनी ने लिया है।
इस काम की लागत ₹ 1955 करोड़ में भारत सरकार ने NH 133 B के लिए कम्पनी को दी है, पर शुरुआत से ही डीबीएल कम्पनी पर तमाम नियमों को ना मानते हुए अपनी मनमानी से बिना किसी क़ानून और नियम के भय से काम करते रहते है जसका नतीजा हमेशा कोई ना कोई बड़ी-छोटी घटनाओं के रूप में हमेशा उजागर हो जाती है, सवाल के कठघरे में में अब बिहार का कटिहार जिला प्रशासन भी है, आख़िर कबतक मनमानी होगी डीबीएल कम्पनी की!
कबतक लोगों के मौत का खेल रचेगी पुल निर्माण के नाम पर डीबीएल!

डीबीएल कंस्ट्रक्शन मैनेजर भानु ने बताया कि एक व्यक्ति लापता है और ट्रक पर सिमेंट लोड था, जब्की दो लोगों की लापता की बात सामने आ रही है और तो और ट्रक पर सिमेंट नही गिट्टी-पत्थर लोड था जो तस्वीर में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है।

आख़िर सच बताने से क्यू बच रहे हैं सब?

मौक़े पर कटिहार पुलिस पहुँची है पर कोई भी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment