एस एस कॉलेज जहानाबाद के भूतपूर्व प्रधानाचार्य डॉ० रघुवंश सिंह का निधन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

एस एस कॉलेज जहानाबाद के भूतपूर्व प्रधानाचार्य डॉ० रघुवंश सिंह के निधन की दुखद सूचना प्राप्त होते ही महाविद्यालय परिवार शोक में डुब गया। उल्लेखनीय है कि आज ही सुबह सात बजे पटना स्थित अपने आवास पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज हमारे महाविद्यालय परिवार ने अपना सच्चा अविभावक और मार्गदर्शक खो दिया है। उनके निधन से शैक्षणिक जगत को गहरी क्षति पहुंची है। उनकी ईमानदारी,जिजिविषा , जीवटता , महाविद्यालय के प्रति अटूट समर्पण व सेवा साधना सदैव स्मरण की जाएंगी। प्रधानाचार्य के रूप में उनका कार्यकाल महाविद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम काल रहा है। महाविद्यालय के वित्तेक्षक डॉ० श्रीनाथ शर्मा ने कहा कि रघुवंश बाबू एक अनुशासन प्रिय प्रशासक होने के साथ ही उच्च आदर्शों को वरण करने वाले महान कर्मयोगी थे। यह उनकी सतत कर्म साधना का ही प्रमाण है कि वो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी जीवनपर्यंत शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे। उल्लेखनीय है कि वो अपने सूदूर गांव कोंचि (गया) में एक विद्यालय का निःशुल्क रूप से सफल संचालन भी कर रहे थे। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा ने कहा कि शैक्षणिक जगत में एस. एस. कॉलेज को विशिष्ट पहचान दिलाने में रघुवंश बाबू की अविस्मरणीय भूमिका रही थी। वो इंडियन इकोनोमिक एसोसिएशन से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित उनके अनेक आलेख महत्वपूर्ण पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित भी हुए थे। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेक मोहन ने उन्हें कर्मचारियों का सदैव हित रखने वाले संवेदनशील प्रशासक के रूप में याद किया। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रो०(डॉ०) कृष्णा नंद , डॉ० बाल भगवान शर्मा , डॉ० विनोद कुमार रॉय , डॉ० इमरान अरशद , डॉ० प्रवीण दीपक, सुबोध कुमार सुमन , अनिल कुमार द्विवेदी , सुनील कुमार , नीरज कुमार , प्रेम कुमार , रामजीवन पासवान , विवेकानंद कुमार आदि शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment