ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली। हाजीपुर जंदाहा NH 322 पर सलाह चौक के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि बुधवार को एक माल वाहक ऑटो और एक बाइक की सामने सामने की भिड़ंत हो गया था। जिसमे कुछ पांच लोग जख्मी हो गया था। हालांकि की घटना के तुरंत बाद दो की मौत हो गई हैं। घायल तीन लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने मौके से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। लोगों भाड़ी भीड़ घटना स्थल पर इकठा हो गया। आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया लेकिन चुनाव को लेकर क्षेत्र में भर्मणशील पुलिस अधिकारी ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है।
मृतक रविश कुमार रोहुआ गांव निवासी लाल बाबू राय का 25 वर्षिय पुत्र बताया गया है जबकि दूसरे मृतक सलहा चखुर्दी निवासी मोहन लाल राय का पुत्र अस्मिन कुमार बताया गया है एवं एक उसके मित्र बिदूपुर थानां क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी शालू कुमार के रूप में पहचान किया गया है तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया है।
एवं अन्य दो लोग का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जंदाहा थाना के पुलिस और सहदेई थाना के पुलिस अधिकारी मौके से पहुँच सड़क हादसे में दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है। मालवाहक ऑटो पर सेवई कार्टून लोड था। जो तेज गति होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित करने में असफल हो गया जिसको लेकर बड़ी हादसा हुई हैं। पुलिस ने ऑटो और बाइक को जप्त कर थाने ले गई है।।

इधर घटना के जानकारी परिजनों को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है। परिवार के लोग भागे भागे अस्पताल पहुँचे। जहां मृतक को देखते ही अस्पताल परिसर में चीख पुकार मच गया है। पुलिस ने दो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया और मामलें की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




