औरंगाबाद- नई शिक्षा नीति के तहत आचार्य प्रतिभा विकास वर्ग का आयोजन!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।नई शिक्षा नीति को लेकर विद्यालय के शिक्षकों को भी अब उसके अनुरूप बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके।इसी उद्देश्य के तहत भारती शिक्षा समिति के मार्गदर्शन में रोहतास विभाग के नेतृत्व में शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को आचार्य प्रतिभा विकास वर्ग का आयोजन किया गया।इस आयोजन में सरस्वती विद्या मंदिर से जुड़े सभी प्राचार्य एवं शिक्षक शामिल हुए।इस दौरान सभी शिक्षकों को नई शिक्षा नीति क्या है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई और इसे धरातल पर उतारते हुए बच्चो को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने की जरूरत पर जोर दिया गया।शिक्षकों को तकनीकी ज्ञान को आत्मसात करने की बात कही गई।जिससे बच्चों की रुचि बढ़े और वे पढ़ाई के प्रति है अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए लक्ष्य को हासिल कर सके।

Join us on:

Leave a Comment