प्रिंस की रिपोर्ट
मुंगेर: जिले के शामपुर सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटक स्थल ऋषि कुंड की पहाड़ी से एक 17 वर्षीय युवक की क्षत-विक्षत लाश बरामद की गई है।वही हवेली खड़गपुर इंस्पेक्टर रामानुज सिंह के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के साथ शामपुर सहायक थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ठीक ऋषि कुंड सरोवर के 100 फीट ऊपर पहाड़ी पर दुर्गंध दे रही लाश को अपने कब्जे में ले लिया।वहीं लाश दो टुकड़ों में सर और धड़ अलग-अलग था।लाश इस कदर सड़ चुका था कि उसकी पहचान परिजनों ने उसके पहनावे से की।
बीते 11 दिसंबर को ही ई रिक्शा लेकर बरियारपुर से गायब था।मृतक युवक की पहचान भागलपुर जिले के साहिबगंज मोहल्ले के रमन कुमार उम्र 17 साल,पिता बबलू यादव के रूप में की गई है।लाश की पहचान के लिए ऋषि कुंड पहुंचे मृतक के भाई अमन कुमार ने बताया कि रमन बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुमारपुर स्थित ननिहाल में रहकर ई-रिक्शा को घोरघट से बरियारपुर चलाता था।रमन कुमार बीते 11 दिसंबर से ही लापता था।जिसकी खोजबीन की जा रही थी।मृतक के भाई ने बताया कि बरियारपुर पुलिस से भी रमन कुमार की बरामदगी की गुहार लगाई थी।
इधर लाश के दुर्गंध देने के बाद 24 दिसंबर को लकड़हारे के माध्यम से यह खबर फैली कि ऋषि कुंड की पहाड़ी पर एक सिर कटा लाश पड़ा हुआ है।बरियारपुर के लोगों तक जब यह खबर पहुंची तो उन लोगों ने इसकी सूचना बरियारपुर पुलिस को दी।लेकिन उसके टालमटोल के कारण 3 दिन और विलंब हो गया।बहरहाल शामपुर पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले गई।
पुलिस ने इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।इधर ग्रामीणों द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है कि शायद हत्यारों ने बैटरी चालित ई-रिक्शा की छिनतई के ही के क्रम में रमन कुमार की हत्या कर पहाड़ी पर लाश छिपाने का प्रयास किया हो।वही इस संबंध में ओपी प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।




