धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
पूर्वी चम्पारण ज़िले के मोतिहारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह,जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक द्वारा जिला स्कूल, मोतिहारी के प्रांगण में नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के निमित्त द्वितीय चरण में नगर निगम, मोतिहारी चुनाव के सफल आयोजन हेतु गश्ती दल -सह- ईवीएम संग्रहण दल – सह- स्टैटिक दंडाधिकारी , जोनल दंडाधिकारी , सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया गया ।
निर्वाचन स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी गणों को अपने कर्तव्य एवं दायित्व का ससमय निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने हेतु विधि व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखने का निर्देश दिए ।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पोल्ड ईवीएम वज्रगृह में सुरक्षित जमा करना सुनिश्चित करेंगे ।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
बाइट :—–शीर्षत कपिल अशोक,जिलाधिकारी।



