सरकार में शामिल 7 दलों के आपसी समन्वय के लिये समन्वय समिति बनाये सरकार – जीतन राम मांझी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग कर दी है। मांझी ने कहा कि सरकार में कुल 7 दल शामिल है और एक या दो पार्टी के लोग जो चाहते हैं वह निर्णय लेते हैं यह सरकार की सेहत के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है कि हम बार-बार कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं ।बावजूद इसके अब तक कोआर्डिनेशन कमेटी नहीं बनाई गई है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के उस बयान को सही ठहराया है जिसमें कहा गया है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपने पास 6 विभाग रखे हुए हैं। जिससे कार्य बाधित हो रहा है इस मामले पर जितन राम मांझी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का यह बयान सही है। तेजस्वी प्रसाद यादव अपने दल के सर्वे सर्वा हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें अपने कार्य से बाहर जाना पड़ता है और एक व्यक्ति के पास इतने विभाग हैं। उन्हें दो-तीन लोगों के बीच विभाग का बंटवारा कर देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीबीआई के द्वारा आईआरसीटीसी घोटाले को लेकर एक बार फिर से लालू परिवार के खिलाफ मामला खोले जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सीबीआई एक बार नहीं कई बार जांच करें। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सीबीआई का जो कार्य है वह अपना कार्य कर रहा है। जांच में अगर सही है तो ठीक है अगर गलत है तो जाएंगे। कोर्ट अपना काम कर रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शराबबंदी तब सफल होगा जब लोगों के बीच जागरूकता पैदा की जाएगी। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक शराबबंदी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से सबसे अधिक परेशानी गरीब दलित एवं मजदूरों को हो रही है। उन्होंने गया उपमहापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे अपनी पुत्री को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें कहा है कि अगर उप महापौर के पद पर जीत मिलती है तो जो भी लोग शराबबंदी कानून के तहत जेल में बंद हैं उन लोगों को मैं जेल से बाहर निकालने का प्रयास करूंगा।
बाइट जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री।

Join us on:

Leave a Comment