बख्तियारपुर-ट्रेन से शराब उतार रहे 3 तस्कर शराब समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बख्तियारपुर रेल थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप ट्रेन वैक्यूम कर शराब उतार रहे तीन शराब तस्करों को रेल पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस ने बताया कि बख्तियारपुर स्टेशन के समीप बरियारपुर गांव के पास गांधी धाम एक्सप्रेस ट्रेन को वैक्यूम कर शराब उतार रहे तीन तस्करों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गोविंदपुर फतुहा निवासी दीपक कुमार ,देदौर निवासी पप्पू कुमार एवं नयाटोला बरियारपुर निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है, गिरफ्तार तीनों आरोपित के पास से रेल पुलिस ने साढ़े 51 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें