वैशाली- दो पक्ष के विवाद में फायरिंग, दो व्यक्ति की हालत गंभीर!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव में पूर्व विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोली में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पंकज कुमार एवं रमेश कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि पूर्व के विवाद में दोनों पक्षों के बीच करीब आधा दर्जन राउंड गोली चली है। घटना के संबंध में घायल पंकज कुमार ने बताया कि पूर्व विवाद में रंजीत कुमार एवं उदय कुमार ने गोली मार दिया। दूसरे घायल रमेश कुमार ने बताया कि अंडा खाते जा रहे थे। इसी दौरान दोनों तरफ़ से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आए हैं दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। जिसमें मेरे पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि घटना में करीब 5 राउंड गोली चली है।

Join us on:

Leave a Comment