कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे)
अपराध पर नियंत्रण के लिए सोमवार को कैमूर एसपी राकेश कुमार ने भभुआ थाने की पुलिस से मॉकड्रील कराया गया। इस दौरान एक चारपहिया वाहन की चोरी कर फरार होने के बाद उसे कैसे बरामद किया जायेगा इसको लेकर मॉकड्रील कराया गया। बता दें कि राकेश कुमार पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देशानुसार अंतरराज्यीय अंतरजिला सीमा सील मॉक ड्रिल करने हेतु वायरलेस के माध्यम से सभी थाना अध्यक्ष को सूचित किया गया कि भभुआ थाना क्षेत्र से एक ब्लैक रंग का स्कॉर्पियो जिसका रजि नंबर BR 45 C 2856 कुछ लोगों के द्वारा छीन कर फरार हो गया है। अतः थाना अध्यक्ष अपने-अपने अंतरराज्यीय/अंतरजिला सीमा को अविलंब सील करते हुए वाहन चेकिंग करना सुनिश्चित करेंगे। सूचना के सत्यापन के बाद सभी थाना अध्यक्ष के द्वारा अपने अपने सीमा में लगने वाले अंतरराज्यीय/अंतरजिला सीमा को सील कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सूचना के सत्यापन से अंतरराज्यीय/अंतरजिला सीमा सील करने तक का रिस्पॉन्स टाइम 20-25 मिनट रहा।




