कैमूर- ईधर एसपी का अपराध नियंत्रण को लेकर मॉकड्रिल उधर दो पक्ष में मारपीट व गोलीबारी में कुल 10 घायल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दसौती में दो पक्षों में मारपीट के दौरान 10 लोग घायल, फायरिंग भी किया गया

जमीनी विवाद में कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट के दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गये। साथ ही एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर मारपीट के दौरान फायरिंग करने की बात कही जा रही है। इधर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले आयी। अनुमंडलीय अस्पताल में सभी घायलों का चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से दसौती गांव निवासी रामू खरवार, सुनील खरवार, चन्दन खरवार, टुन्ना खरवार, फेकन खरवार, घुरहु खरवार, दूसरे पक्ष से शुकर खरवार, जियुत खरवार, जितेंद्र खरवार एवं मनजीत खरवार शामिल हैं। इधर मोहनिया पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Join us on:

Leave a Comment