पंकज कुमार जहानाबाद।
समाहरणालय के सभागार कक्ष जिला स्वास्थ समिति जहानाबाद में नवनियुक्त ए एन एम का तीसरा और अन्तिम बैच की एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम अंतर्गत(IDSP) क्षेत्र में चलाए जा रहे रोग निगरानी के बारे में बताया गया। क्षेत्र में फैलने वाले संक्रामक बीमारी जैसे- जापानी इंसेफेलाइटिस, टाइफाइड, डायरिया, मीजल्स, चिकन पॉक्स आदि पर भी जानकारी दिया गया। ताकि क्षेत्र में रोग को पहचान कर जिला स्तर तक सूचना किया जा सके। जिससे समय रहते बीमारियों पर निगरानी करते हुए निरोधात्मक एवं उपचारात्मक कार्रवाई की जा सके। साथ ही ए एन एम के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया। क्षेत्र में उनके द्वारा क्या-क्या कार्य किया जाना है जैसे- टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग, घर भ्रमण, गर्भवती महिलाओं का देखभाल रिपोर्टिंग आदि पर भी जानकारी दी गई। प्रखंड स्तर पर एक-एक नामित नोडल को भी इस कार्य हेतु उन्मुखीकरण किया गया। प्रशिक्षण के क्रम में उपस्थित प्रतिभागी को सिविल सर्जन जहानाबाद के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन रोग निगरानी कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिदिन की जा रही बीमारियों का ऑनलाइन गुणवत्तापूर्ण प्रतिवेदन करें। अब तक कुल- 92 ए एन एम का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें काको प्रखंड से 22, घोसी से 11, सदर प्रखंड से 13, हुलासगंज से 12, रतनी फरीदपुर से 11, मखदुमपुर से 23 का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन की गई। सिविल सर्जन जहानाबाद के निर्देश अंतर्गत किया गया। प्रशिक्षक के रूप में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, जिला डाटा प्रबंधक, डी ई ओ, डब्ल्यू एच ओ मॉनिटर एवं जिला कोऑर्डिनेटर आद्री द्वारा दिया गया।




