गया में कोरोना का ब्लास्ट: आरटीपीसीआर जांच में 11 विदेशी मिले कोरोना पॉजिटिव!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-

गया. बिहार के गया में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है. एक साथ चार विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आरटीपीसीआर जांच में सभी के पॉजिटिव होने की बात सामने आई है. इसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है.

गया एयरपोर्ट पर हुई जांच में मिले पॉजिटिव

जानकारी के अनुसार गया एयरपोर्ट पर हुई आरटीपीसीआर जांच के बाद यह बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि चारों विदेशी में एक थाईलैंड, दो इंग्लैंड और एक म्यानमार का है. ये बोधगया के लिए आए हैं. इसी क्रम में गया एयरपोर्ट पर 2 से 5 परसेंट विदेशियों की कोरोना को लेकर आरटीपीसीआर जांच होती है. इसी आरटीपीसीआर जांच में सभी चारों विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. शाम तक ये संख्या बढ़कर 11 होने की सूचना प्राप्त हुई है! सिविल सर्जन ने पुष्टि की है!

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है, जिस होटल में उन्होंने बुकिंग कराई थी, उसी में उन्हें आइसोलेट किया गया है. इस संबंध में गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया कि 11विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है, इसमें अधिकांश गंभीर नहीं हैं, लेकिन तमाम एहतियात बरतते हुए उनका इलाज किया जा रहा है. इसमें थाई समेत विभिन्न देशों के विदेशी हैं.

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का 29 से शुरू है टीचिंग, हो सकता है प्रभावित

जानकारी हो कि बौद्घ धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बोधगया में प्रवास कर रहे हैं. उनका टीचिंग प्रोग्राम 29, 30 और 31 दिसंबर को आयोजित है, जिसमें देश-विदेश के करीब 60 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु भाग लेंगे. उनके टीचिंग कार्यक्रम को लेकर कोरोना को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है और अब 11 के पॉजिटिव मिलने के बाद हाई अलर्ट करते हुए कोरोना जांच में बढ़ोतरी शुरू कर दी गई है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक यदि इसी तरह कोरोना पॉजिटिव मिलते रहे तो बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है. जानकारियों हो कि पहले से ही संभावना जताई जा रही थी, कि जिस तरह से कई दूसरे देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. उससे हजारों विदेशियों के गया-बोधगया आने से इसका फैलाव हो सकता है. अब एक बार जब 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं, तो इसे लेकर अब अलर्ट कर दिया गया है.

इस संबंध में गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर हुई जांच में 4 विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले थे बाद में 7 और पॉजिटिव पाए गये इस प्रकार अब कुल संख्या 11 हो गई है.यह सभी बौद्ध धर्म गुरु के आगमन के गया एयरपोर्ट को पहुंचे. इस बीच उनकी आरटीपीसीआर जांच हुई और अब आई रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. सभी को उनके द्वारा बुक कराए गए होटल में आइसोलेट कर दिया गया है. वहीं धर्म गुरु दलाई लामा से मिलने के लिये आर टी पी सी आर जाँच अनिवार्य कर दिया गया है!

रंजन सिंह सिविल सर्जन गया


रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment