मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ियों के भविष्य के साथ कर रहा खिलवाड़।

SHARE:

मुंगेर से प्रिंस की रिपोर्ट

मुंगेर में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों खिलाड़ी अध्यन कर रहे हैं, जो इंटर कॉलेज प्रतियोगता में भाग लिए।

ईस्ट जोन खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने मुंगेर यूनिवर्सिटी ने टीम नहीं भेजी।

खिलाड़ियों को गुमराह कर आगे की कोई जानकारी नहीं दिया गया यूनिवर्सिटी की ओर से

पर्याप्त समय होने के बावजूद भी ईस्ट जोन नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए पुरुष का महिला खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नहीं किया गया।

3 जनवरी से होना है ईस्ट ज़ोन नेशनल पुरुष खो-खो चैंपियनशिप,यूनिवर्सिटी की ओर से अबतक को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

प्रतिभाशाली खो-खो खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा: हरिमोहन सिंह

मुंगेर: मुंगेर यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स फंड का हो रहा है घोटाला।खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्पोर्ट्स प्रमोशन संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया मुंगेर चैप्टर के सचिव व मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स मिनिस्टर के हाथों सम्मानित हरिमोहन सिंह ने कहा कि जहां राज्य में खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।वहीं मुंगेर यूनिवर्सिटी द्वारा खेल व प्रतिभाशाली होनहार खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बताते चलें कि मुंगेर यूनिवर्सिटी में खो-खो खेल के प्रतिभाशाली अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चुके,अपने प्रतिभा का लोहा मनवा चुके दर्जनों पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अध्ययन कर रहे हैं।उन लोगों ने इस बार मुंगेर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेकर अपना बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया,लेकिन अफसोस मुंगेर यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स अधिकारी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।और स्पोर्ट्स फंड का बंदरबाट कर रहे हैं।

जानकारी हो कि इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुंगेर यूनिवर्सिटी की ओर से ईस्ट जोन नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेना था।कोरोना महामारी की वजह से खिलाड़ी साल भर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजन नहीं होने के कारण लंबे समय तक भाग नहीं ले पाए।लेकिन इस बार रूटीन के अनुसार पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन जमालपुर कॉलेज जमालपुर एवं बीआरएम कॉलेज मुंगेर में निर्धारित समय पर अच्छे से आयोजित करवा लिया गया।फिर भी उनके साथ खिलवाड़ करते हुए मुंगेर यूनिवर्सिटी की ओर से न उनके लिए कैंप लगाया गया न ही उन खिलाड़ियों को आगे की जानकारी दी गई न ही उन्हें महिला खो-खो टीम को ईस्ट ज़ोन नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा गया।जबकि खिलाड़ी आस लगाए बैठे रह गए।पुरुष टीम का ईस्ट ज़ोन नेशनल खो-खो चैंपियनशिप जनवरी में होना है।अभी तक यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स पदाधिकारियों की ओर से किसी भी खिलाड़ियों को आगे की जानकारी नहीं दी गई है।प्रयाप्त समय होने के बावजूद भी न ही उनके लिए प्रशिक्षण शिविर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।आखिर स्पोर्ट्स फंड का यूनिवर्सिटी करती क्या है? इसकी जांच होनी चाहिए।इसकी शिकायत को लेकर खिलाड़ियों के साथ मुंगेर यूनिवर्सिटी वीसी से मिलने के लिए हरिमोहन सिंह गए।वहीं वीसी की अनुपस्थिति में उनके पीए को लिखित आवेदन देकर खेल व खिलाड़ियों को ध्यान रखते हुए अतिशीघ्र कार्रवाई करवाने का अनुरोध किया।

हरिमोहन सिंह ने कहा की मुंगेर यूनिवर्सिटी में दो दर्जन से अधिक डिग्री कालेज होने के बावजूद भी इंटर कॉलेज खेल में सहभागिता बढ़ाने को लेकर भी यूनिवर्सिटी की ओर से कोई खास प्रयास नहीं की जाती है।न ही खेल खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए कैंप का आयोजन होता है।खो-खो खिलाड़ियों ने इसके लिए काफी मेहनत की मुंगेर जिला खो-खो संघ के नेतृत्व में उनको फ्री प्रशिक्षण दिया गया।उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।दोषी पर अतिशीघ्र अविलंब करवाई हो नहीं तो सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के पास शिकायत लेकर जायेंगें।

Join us on:

Leave a Comment