बेगूसराय- चोरों ने आभूषण दुकान का शटर काटकर किया हाथ साफ!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में चोरों ने स्वर्ण आभूषण दुकान के शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार स्थित बंधू ज्वेलर्स दुकान की है। स्वर्ण आभूषण दुकान में चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। बताया जाता है कि चोरों ने शटर काटकर और तिजोड़ी तोड़कर करीब 3 किलो चांदी और 15 ग्राम के लगभग सोने के जेवरात की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी आज अहले सुबह दुकानदार को लगी जब शटर का ताला टूटा देखा स्थानीय लोगों ने उसे सूचना दी। बताया जाता है कि बखरी बाजार में आए दिन बदमाशों के द्वारा व्यवसायियों को निशाना बनाया जाता है और बंधू ज्वेलर्स में 6 साल के अंदर यह तीसरी चोरी की घटना है ।स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि हर बार चोरी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करती है मुकदमा भी दर्ज होता है लेकिन आज तक पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और ना ही चोरी गई समान ही बरामद कर सकी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बखरी बाजार के व्यवसाई अपराधियों के रहमों करम पर व्यवसाय कर रहे हैं पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल है और बदमाश लगाता और व्यवसायियों को टारगेट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।आप तस्वीरो में देख सकते हैं किस कदर दुकान के अंदर चोरों ने ताला तोड़कर दाखिल हुआ और तिजोरी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है और सामानों को बिखेर दिया है फिलहाल बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment