प्रशान्त कुमार
बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर एक किसान पूरे परिवार और गाय को लेकर डीएम ऑफिस पहुंचकर धरना पर बैठ गया है। दरअसल मटिहानी प्रखंड के रचियाही नया टोला गांव निवासी लक्ष्मण राय अपने आधा दर्जन परिजनों और दो गाय को लेकर डीएम ऑफिस पर पहुंचकर धरना पर बैठ गया है। लक्ष्मणा राय का आरोप है कि 2009 में गांव के ही नंदलाल राय और भाई देवनंदन राय से जमीन रजिस्ट्री के लिए रूपया देकर महजनामा बनाया था लेकिन एक भाई के द्वारा उस जमीन को उसे लिखा गया जबकि एक भाई ने उसके बदले दूसरे दबंग के हाथों जमीन बेच दिया गया है जबकि बीच बीच में वह रुपया देता रहा और रजिस्ट्री के लिए कहता रहा लेकिन समय सीमा बचे रहने के बाद भी दूसरे को बेच दिया। जमीन खरीदने वाला सुबह से ही जमीन पर घेराबंदी शुरू कर दी है उसके पूरे परिवार को भगा दिया है। लक्ष्मण राय का आरोप है कि जमीन लेने के बाद उसमें वह घर और गाय के लिए भी घर बनाया था जिसे अब दबंगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। तक हार कर परिजनों और गाय के साथ डीएम ऑफिस पर धरना पर बैठ गया है और डीएम साहब इस मामले में अब इंसाफ करें।
बाईट- लक्ष्मण राय, पीड़ित
बाईट- परिजन




