पुलिस ने खदेड़ा तो बालू लदे ट्रैक्टर ने 3 को कुचला, एक की मौत!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस के द्वारा पीछा करने के दौरान ट्रैक्टर ने तीन मासूम को रौंदा जिसके कारण है एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर बिगहा गांव की है। बताया जाता है कि अवैध बालू लदा ट्रैक्टर अरवल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान चालक पुलिस को देख कर तेजी से लेकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करने लगी। तभी ट्रैक्टर ने तीन मासूम को रौद दिया। जिसके कारण एक मासूम की मौत हो गई। जबकि दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment