रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार के छपरा में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़े अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत राजधानी पटना के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध आज सुबह से ही मध निषेध विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 20 से 25 लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें 8 से 10 महिलाएं शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक पद पर कार्यरत मनोज कुमार ने बताया मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त किशोर कुमार के नेतृत्व में पटना के विभिन्न मुसहरी टोला में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है जिसने भारी सफलता हाथ लगी है उन्होंने बताया कि फुलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर में छापामारी के दौरान ढाई सौ लीटर शराब को नष्ट किया गया है वही 2000 किलो जावा बरामद किया गया
वाइट- मनोज कुमार राय (अवर निरीक्षक उत्पाद थाना पटना)




