डीआरसीसी भभुुआ में लगा जॉब कैंप, 43 बेरोगारों को मिला रोजगार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलनेवाले जॉब कैंप में पहला कैंप 19 दिसंबर को कैमूर जिले के भभुआ स्थित डीआरसीसी कैमूर में लगा। जॉब कैंप में एसआइएस सिक्युरिटी कंपनी बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पहुंची हुई थी। इस दौरान जॉब कैंप में कुल 87 बरोजगारों ने भाग लिया। जॉब कैंप में भाग लिये 87 बेरोजगारों में से 43 बेरोजगारों को रोजगार के लिए चयनित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जॉब कैंप में पहुंचे कंपनी के अधिकारी रामधारी सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को डीआरसीसी कैमूर में जॉब कैंप लगाया गया। जहां 87 अभ्यर्थी भाग लिये थे। इसमें से 43 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। जॉब कैंप में गार्ड व सुपरवाइजर के पद पर अभ्यर्थियों का दक्षता लिया गया।

Join us on:

Leave a Comment