रुपेश कुमार की रिपोर्ट
गोह|गोह थाना क्षेत्र के खैरा मोहन गांव में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज, मारपीट, पत्थरबाजी की घटना में 7 महिला सहित 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में प्रथम पक्ष के सत्येंद्र सिंह 60 वर्ष, बसंती देवी 45 वर्ष, कौशल्या देवी 50 वर्ष, पूजा कुमारी 20 वर्ष, मधु कुमारी 16 वर्ष, ज्योति 22 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के रजनी देवी 45 वर्ष, शिवकुमार 8 वर्ष, मनीष 18 वर्ष, जीवन चौधरी 55 वर्ष, आनंदी देवी 50 वर्ष, पवन चौधरी 50 वर्ष घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष शिवध्यान राम, दरोगा एमपी सिंह एवं केडी यादव, उपहारा थाना के एसआई प्रभूशंकर राम, बंदेया थाना के एसआई अजीत कुमार सिंह एवं पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति बहाल करने का प्रयास किया। पुलिस घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। दोनों पक्ष में काफी तनाव व्याप्त है। घटना का कारण किसी लड़की के वीडियो वायरल का मामला बताया जाता है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम पक्ष के सत्येंद्र सिंह ने बिगन रजक, लक्ष्मण दास, शिवधनी यादव, रमेश चौधरी, नीलम चौधरी, योगेंद्र पासवान, मनोज कुमार, अनुज कुमार, नन्हक पासवान, तेतर दास के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है वहीं दूसरे पक्ष के बौल चौधरी ने अनिल, खेलावन, सोनू, दिनेश, शैलेंद्र, रामकुमार, मुरारी, लवकुमार, छोटू, मुकेश एवं शैलेश चंद्रवंशी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में शांति कायम है। पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।




