राजन सिंह की रिपोर्ट
परिवार के दो अभी भी अस्पताल में
मढ़ौरा ।
जहरीली शराब के कहर में मढ़ौरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई । गंभीर बात यह की परिवार के दो सदस्य अभी भी अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे है । हसनपुरा, लालापुर निवासी एक 20 वर्षीय युवक सरेन्द्र महतों के पुत्र विक्की कुमार की बुधवार को जहरीली शराब से मौत हो गई थी । काल के गाल में समा गया । परिवार वाले विक्की की मौत का मातम ही मना रहे थे तब तक गुरुवार को उसके पिता 52 वर्षीय सुरेन्द्र महतों उर्फ रंगीला महतों और बड़े चाचा, 56 वर्षीय रमेश महतों की भी जहरीली शराब ने सांस छीन ली । इस परिवार से अभी दो लोग लालबाबू महतों और अरविन्द महतों भर्ती है । इसमें अरविन्द महतों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है । हालांकि परिवार में तीन लोगों की मौत और दो के अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी परिजन जहरीली शराब पर कुछ बोलने से परहेज कर रहे है । पुत्र विक्की की मौत के बाद कहा कि अचानक रात में बिमार हो गया था । उसके हाथ पैर और देह में दर्द और उल्टी दस्त होना शुरु हो गया था । बाद में परिवार के दो अन्य सदस्य की मौत के बाद कहा कि विक्की के दाह संस्कार में ठंड लग जाने से सुरेन्द्र महतों और रमेश महतों की मौत हो गई है ।
शराब भी बेचता था परिवार
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मंगलवार को गांव में ही एक बरात आया था । इस शादी समारोह में कुछ लोग इक्कट्ठा शराब पार्टी किये थे । जिन लोगों ने शराब का सेवन किया था सभी की हालत कुछ घंटे बाद बिगड़ने लगी थी । इसमें से कुछ लोगों की मौत हो गई है । ग्रामीणों ने मृतक परिवार को लेकर कहा कि यह परिवार शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा था । इनके घर पर पुलिस ने कई बार छापामारी कर चुकी है । एक बार पुलिस का छापामारी में घर की एक महिला सदस्य ने पुलिस पर ही हमला कर दिया था । बाद में पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया था ।
खरौनी से दो युवको की हुई मौत
हसनपुरा पंचायत के खरौनी गांव से एक युवक की बुधवार की देर रात्रि जबकि दूसरे की गुरुवार की दोपहर मौत हो गई । खरौनी निवासी विक्रम राज का पटना में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिसका गुरुवार की सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया । वही एक युवक खरौनी निवासी मुक्तिनाथ साह का पुत्र छोटू बुधवार को असम जाने के लिए ट्रेन पकड़ लिया था । जहरीली शराब के कारण ट्रेन में ही उसकी स्थिति बिगड़ने लगी थी । किशनगंज में उसे ट्रेन से उतार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई ।
दर्जनों के बिमार होने की है संभावना
लालापुर से तीन की मौत के बाद जहरीली शराब से अन्य की मौत संभावना बढ़ गई है । लालापुर मढ़ौरा के हसनपुरा पंचायत का अमनौर से सटे सीमावर्ती गांव है । बुधवार को अमनौर के हुस्सेपुर पंचायत के सिरिसिया मणी गांव के 28 वर्षीय उपेन्द्र राय, 45 वर्षीय अलाउद्दीन मियां, 30 वर्षीय उमेश यादव, 65 वर्षीय जयनारायण राय, 35 वर्षीय मुकेश राम की जहरीली शराब से मौत हो चूकी है । वही बहारन राय, सुरेन्द्र सिंह, उमेश राय सहित कई अन्य ईलाजरत है । यह संभावना है लालापुर सहित अन्य भाग में अभी कई लोग बिमार हो सकते है जो छुप कर इलाज करा रहे है । ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकती है ।
मृतक की सूची
सुरेन्द्र महतों, लालापुर, मढ़ौरा
रमेश महतों, लालापुर, मढ़ौरा
विक्रम राज, खरौनी, मढ़ौरा
छोटू साह, खरौनी, मढ़ौरा




