रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार विधानमंडल शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन। आज के दिन सदन की बैठक शुरू होते ही भाजपा एक बार फिर से छपरा जहरीली शराब कांड को लेकर हंगामा शुरू कर दिया गया है। भाजपा के तरफ इस घटना में पीड़ित परिवार को मुआवजा देने कि मांग कि जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला है कि, यदि इसको लेकर आज सरकार के तरफ से कोई सकारात्मक बातें नहीं बोली जाती है तो सदन नहीं चलने दिया जाएगा।




