स्काउट्स एंड गाइड्स ने बुजुर्गों को मतदान में किया सहयोग!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद के निर्देशानुसार आज दिनांक 18 दिसंबर 2022 को नगर पालिका चुनाव में वृद्ध एवं शारीरिक रूप से कमजोर मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग हेतु स्काउट और गाइड कैडेट्स को लगाया गया, वही हरिशंकर कुमार, (जिला संगठन आयुक्त) ने बताया कि स्काउट- गाइड को अनुमंडल कार्यालय में बने दो पिंक मतदान केंद्र पर बिगिनर्स कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त गायत्री कुमारी के नेतृत्व में वैष्णवी केसरी, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी-1, काजल कुमारी, खुशी कुमारी-2, दीपिका कुमारी, गुड़िया कुमारी, मध्य विद्यालय ऊटा में बने तीन आदर्श मतदान केंद्र पर बिगिनर्स कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त मनीष कुमार के नेतृत्व में राजीव कुमार, अंकित कुमार, अमर कुमार, राज कुमार, अमित कुमार, गुड्डू कुमार, कृष केसरी, नीतीश कुमार तथा स्काउट- गाइड कार्यालय परिसर में बने तीन मतदान केंद्र पर राजेश कुमार (स्काउट मास्टर) के नेतृत्व में बादल कुमार, संजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, पलक सिन्हा, साक्षी कुमारी, प्रेमलता कुमारी, जिला प्रशासन जहानाबाद द्वारा निर्देशित नगर पालिका चुनाव 2022 में सहयोग किए।

Join us on:

Leave a Comment