बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में उधार सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दिया है सुबह सुबह व्यस्ततम इलाका लोहिया नगर गुमटी के समीप पान दुकान के कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या इसलिए कर दिया दुकानदार बदमाश को उधार सिगरेट नहीं दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एनएच 31 के किनारे लोहिया नगर समीप दुकानदार ने जब उधार में सिगरेट देने से बदमाशों को मना किया तो इसी से नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी पाकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई । स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ई-रिक्शा पर लोड कर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सहरसा जिला के बरियारपुर भौरा निवासी डोमी यादव दिलखुश कुमार ( 20 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एनएच 31 के किनारे एक गुमटी में दिलखुश कुमार पान की दुकान और अवैध तरीके से गांजा की बिक्री करता था। मिली जानकारी के अनुसार दिलखुश कुमार अपने मालिक तेघरा निवासी आदित्य कुमार का स्टाफ के तौर पर दुकान का संचालन करता था । वह बचपन से ही अपने मालिक के यहां रहता था। फिलहाल नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है । वहीं मृतक युवक का शव सदर अस्पताल में रखा गया है। दुकान मालिक ने बताया कि कुछ दिनों से दुकान हटाने के लिए लगातार धमकी भी दी जा रही थी इसी को लेकर उसके कर्मी को गोली मारकर हत्या की गई है।
बाईट- मालिक
बाईट- प्रत्यक्ष दर्शी




