राजन सिंह की रिपोर्ट
जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत देवरिया ग्राम के पास आज सुबह 9:00 बजे करीब अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी ।मृतक की पहचान गोरखनाथ के रूप में की गई है जो वहीं का रहने वाला है ।परिजनों ने सदर अस्पताल छपरा में जमकर की तोड़फोड़ मौजुद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की पिटाई की, जान बचाकर खिड़की के रास्ते भागे चिकित्सक। सदर अस्पताल छपरा में अफरा-तफरी का माहौल। भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है




