बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच लगातार जहरीली शराब पीने से मौत हो रही है दरअसल जहरीली शराब पीने से एक युवक की जहां मौत हो गई वहीं दूसरा युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा है। हालांकि उसकी भी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पूरी घटना तेघरा थाना क्षेत्र के तेघड़ा पुरानी बाजार में दो चचेरे भाइयों के साथ 4 लोगों ने 14 दिसंबर की रात शराब पी थी। शराब पीने के बाद दो युवक कि कल दिन में तबीयत बिगड़ी जिसे स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया और जब दो चचेरे भाई घनश्याम पोद्दार और संदीप पौद्वार की हालत नाजुक हुई तो उसे कल देर रात शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घनश्याम पोद्दार की मौत हो गई। धनश्याम की मौत के बाद परिजन शव को ले गए और आज सुबह उसका दाह संस्कार कर दिया, जबकि संदीप का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि संदीप की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने कहा कि सभी शराब पिया था शराब पीने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी तो इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। फिलहाल नगर थाना की पुलिस निजी अस्पताल में पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।
बाईट- विपिन पोद्दार, बीमार के पिता




