रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग, पीट पीट कर 5 लोगों को किया अधमरा!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने रंगदारी में एक लाख रुपए नहीं देने बदमाशों ने ना सिर्फ राइफल से फायरिंग बल्कि रायफल के बट से मार पीट कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर। सभी घायल को बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव की है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र यादव पिछले माह एक कट्ठा जमीन खरीदी थी, जिसके बाद से ही उसके गांव के ही बदमाश नवल यादव रंगदारी के रूप में एक लाख रुपए रंगदारी की मांग कर रहा था। घायल धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बदमाश घर पर आ कर रंगदारी मांग रहे थे जिसके बाद वह रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो आज बदमाश नवल यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और धर्मेंद्र यादव पर राइफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद धर्मेंद्र यादव के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में भरत यादव, फुचो यादव, धर्मेंद्र यादव बिंदेश्वरी यादव और राजकिशोर यादव घायल हो गया। घायल धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रंगदारी नहीं देने की वजह से बदमाशों ने जान से मारने की नियत से कई राउंड फायरिंग जिसके बाद वह भागकर किसी तरह जान बचाई लेकिन बदमाशों ने घेर कर सभी के साथ राइफल की बट से मारपीट की। जिसमें पांच लोग घायल हो गया। सभी घायल को बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद डॉक्टर ने सभी को बेहतर इलाज के सदर अस्पताल भेज दिया है, फिलहाल सभी घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल ने घटना की जानकारी बलिया थाना पुलिस को दी है फिलहाल बलिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- धर्मेंद्र यादव घायल

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें