पीएम मोदी की हत्या की बात करने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

दी थी सफाई,-फ्लो में हो गया, हत्या का तात्पर्य हराने से था

: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार हो गए हैं। उन्हें मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया। पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे कथित तौर पर 'पीएम मोदी की हत्या' की बात कहते नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में पटेरिया ने अपने बयान से पलट गए थे। उन्होंने कहा था कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि ये फ्लो में हो गया।

राजा पटेरिया का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। वे कहते नजर आ रहे हैं-मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा।दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या का मतलब हार।
पटेरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद आजतक से बातचीत में कहा था कि उनका मतलब अगले चुनाव में बीजेपी को हराने से था। उन्होंने कहा कि यह फ्लो में हुआ। लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया राजा ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है, मेरा वो मतलब नहीं था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें