बेगुसराय ब्यूरो
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय :- बरौनी अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय बरौनी में अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेल न्यायधीश बरौनी रंजीता सिन्हा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि रेल डीएसपी बरौनी, महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक सुशील कुमार , ताइक्वांडो बरौनी सचिव नंदू कुमार, ताइक्वांडो बरौनी अध्यक्ष संजय सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस प्रतियोगिता में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 10 महाविद्यालयों के लगभग एक सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन तकनीकी अधिकारी अमित कुमार , रुपेश कुमार, मोहम्मद फुरकान, जयशंकर, मणिकांत, नीरज आदि ने किया। प्रतिभागियों का पंजीयन एवं उनके प्रपत्र को अंतिम रूप देने में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री मोहन कुमार एवं डॉ धर्मेंद्र ने सहयोग दिया मंच संचालन महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ नंदकिशोर पंडित द्वारा किया गया।




