बेगूसराय- कल से गायब आठवीं की छात्रा का शव स्कुल के बंद कमरे में फंदे से लटका बरामद, भारी बवाल!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में सरकारी विद्यालय के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, ग्रामीणों में विद्यालय के शिक्षकों के प्रति भारी आक्रोश

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । जहां एक छात्रा का शव सरकारी विद्यालय के बंद कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है । इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हजारों की संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में घुसकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं । पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी है । ग्रामीणों ने बंद कमरे का ताला खोलने के लिए नहीं दे रहे हैं । उनकी मांग है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया जाए ताकि हत्यारों की जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके। मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय डीहपर पर की है। छात्रा की पहचान मलडीह निवासी मदन सहनी की पुत्री व उच्च माध्यमिक विद्यालय डीहपर की आठवीं कक्षा की छात्रा करीना कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस विद्यालय के एचएम से इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने बेगूसराय वीरपुर संजात पथ को घटना के विरोध में जाम कर दिया है।कमरे का ताला बंद है । छात्रा का शव कमरे में लगे सिलिंग पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ है। छात्रा का पैर मुड़ा हुआ बेंच से सटा हुआ है । कमरे के ब्लैक बोर्ड पर भी कुछ लिखा हुआ है। कमरे का ताला खुलते ही घटना के बारे में और जानकारी मिल सकती है। एचएम ने बताया कि तीन बजे स्कूल में छुट्टी दे दिया गया। बच्चों ने ताला लगाया था।विद्यालय में दो – दो नाइट गार्ड हैं फिर भी किसी ने नहीं देखा। सबसे बड़ी बात यह है विद्यालय के अंदर किसी कमरे में बच्चे कैसे छूट गए क्या शिक्षकों या किसी बच्चे ने कमरा बंद करने से पहले यह नहीं देखा कि कहीं कोई बच्चे कमरे में छूट तो नहीं गए ।

Join us on:

Leave a Comment