बेगुसराय ब्यूरो
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में दिनदहाड़े उच्चकों ने संवेदक के कर्मचारी के वाहन से 9 लाख 50 हजार शहर के सबसे वीआईपी और भीड़ भाड़ वाले ट्रैफिक चौक के पास से स्कॉर्पियो में बैग से भरा रुपया लेकर भाग गए। घटना नगर थाना के महज हाफ किलोमीटर पर सबसे भीड़ वाले इलाके ट्रैफिक चौक की है।जहां पुलिस की हर हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहते हैं । इस इलाके से इतनी बड़ी रकम लेकर भाग जाना बेगूसराय पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामबरन सिंह अपैक्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक प्रशांत कुमार उनके ड्राइवर संजीव कुमार आईसीआईसी बैंक से तीन खाता से 9 लाख 50 हजार निकालकर कंपनी के डायरेक्टर प्रशांत कुमार के घर जा रहे थे जाने के दौरान ट्रैफिक चौक के पास जेम्स होटल के सामने स्कॉर्पियो पंचर हो गया। कर्मचारी प्रेमचंद गाड़ी देखने के लिए कंपनी के डायरेक्टर और ड्राइवर गाड़ी से उतर कर चक्का को देखा इतना ही देर में बदमाश रूपाया लेकर फरार हो गया । घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुकान में लगाए गए सीसीडी कैमरा के फुटेज देख रहे हैं। आखिर रुपया की चोरी कैसे हुई है । फिलहाल पुलिस कर्मचारी के बयान के आधार पर आगे की जांच पड़ताल कर रही है। हाल के दिनों में शहर में बाइक की डिक्की और चार पहिया वाहन से रुपए की चोरी की घटनाएं बढ़ी है जिससे व्यवसायियों में खासकर आक्रोश है ।हाल के दिनों में बेगूसराय में लगातार बदमाशों के द्वारा बड़ी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
बाईट- संवेदक के कर्मचारी




