पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद केएसएन सिंहा कॉलेज, में अंग्रेजी विभाग में पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षक अखिलेश सिंह, जो अनुग्रह नारायण स्मारक कॉलेज, जहानाबाद में सेवारत थे एवं ऐनवा गांव के निवासी थे। निधन पर महाविद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। स्वर्गीय अखिलेश सिंह एक जिंदादिल इंसान थे और इस महाविद्यालय से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर महाविद्यालय परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। वे अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियों को छोड़ गए हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रोफेसर इंचार्ज डॉ0 उमाशंकर सिंह, डॉ0 गिरिराज शर्मा, डॉ0 अख्तर रोमानी, डॉ0 सुबोध कुमार झा, डॉ0 बबलू कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, चंदन कुमार, शशि भुषण कुमार सिंह, मिनहाजुद्दीन अहमद, मोहम्मद अनवर हुसैन, राजीव नयन, ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार, शशिकांत कुमार निराला, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, कृष्ण लाला कुमार अलबेला, विकाश कुमार, मोहम्मद सिराज हुसैन, गौरव कुमार सिन्हा, निरंजन कुमार, विभूति कुमार पाल, आजाद कुमार इत्यादि उपस्थित थे।




