पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म का प्रयास, अश्लील तस्वीर खिंच किया वायरल!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

पिस्टल लेकर आधी रात घर में घुसा; नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास, खींचा अश्लील फोटो, सीने में ब्लेड मारकर लिखा नबालिक छात्रा की नाम, सीने से निकलते लाल रक्त से किया आरोपी ने तिलक — VIDEO वायरल

वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत के सदुल्लापुर चकफरीद गांव में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर गांव के ही एक मंनचलें युवक ने पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। जब नाबालिक छात्रा के द्वारा दुष्कर्म करने से विरोध किया गया तो मनचले युवक ने उसकी अश्लील फोटो साथ में बना लिया। फोटों वायरल कर देने की धमकी देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने अपनी साहस का परिचय दिया तो मनचले ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दिया है। यहां तक के आरोपी युवक ने छात्रा बदनाम करने के लिए छात्रा की नाम को अपने सीने पर ब्लेड से चीरा मार कर लिख लिया। आरोपी ने अपने अपने सोशल अकाउंट फेसबुक पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। जिसमे युवक ने सीने से निकलते हुए बल्ड अंगुली से लेकर माथे पर तिलक लगता नजर आ रहा है।
आरोपी सदुल्लापुर चकफरीद गांव निवासी विश्वनाथ पासवान का 27 वर्षिय पूत्र राजीव कुमार ऊर्फ पिको बताया गया है। जो गांव में दहशत फैला रखा था इसके डर से पीड़िता के परिजनों ने लडकियों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया था। बताया यह भी गया है कि आपराधिक मामलों में कई बार मनचले राजीव जेल की हवालात भी काट चुका है। पूर्व में कई लड़कियों पर इसकी बुरी निगाहें टिकी हुई थी जिसको लेकर गांव समाज के लोग भी त्रस्त हो गए थे। इसकी दबंगता को लेकर छात्रा के परिवार दहशत में हैं।
पीड़ित छात्रा नेहा कुमारी और आरोपी का घर का दूरी महज 100 मीटर दूर है। पीड़ित छात्रा विजेंद्र पासवान के 16 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी है जो दशमी वर्ग की छात्रा है वे अपने घर से डेढ़ किलोमीटर दूरी तय कर स्कूल और कोचिंग संस्थान पढ़ाई करने पैदल चलकर जाया करती थी तभी मनचले राजीव द्वारा उसकी पीछा कर अश्लित हरकत किया करता था। जब छात्रा ने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी तो घर वालों ने स्कूल कोचिंग संस्थान जाने से रोक दिया। उसके बाद मनचले युवक ने अपने आपा खो दिया और उससे बेपनाह एकतरफा प्यार करने लगा।

हालांकि नाबालिग छात्रा के द्वारा इसका विरोध किया पिछले महीने 4 नवंबर की देर रात घर में मनचला युवक पीड़िता के घर पर एक छत से दूसरे छत होते हुए उसके उसके रूम घुस कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसकी अश्लील फोटो खींच लिया। छात्रा द्वारा शोरगुल मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। जब घटना की जानकारी परिवार वालों को लगी तो गांव के लोगों से सुचना दी तो गांव वालों ने मामला को रफा दफा गांव में कर दिया था बावजूद मंनचलें युवक ने दिनांक 10 दिसंबर को पीड़िता के मां कुंती देवी को फोन कर अकेले मिलने की बात कहने लगा और नही मिलने पर जान से मार देने की धमकियां भी दी। जब आरोपी युवक से मिलने नही गई तो उसके व्हाट्सएप पर पिस्टल लिए फ़ोटो भेजकर डराने धमकाने लगा इसी को लेकर जब पीड़िता के पीता और चाचा ने आरोपी राजीव के घर जाकर उसके पिता विश्वनाथ पासवान से की इसी बीच आरोपी के घर वालों ने बुरी तरह से पीटाई कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से आधे दर्जन लोग ज़ख्मी हो गया। दोनों पक्षों के लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं घटना को लेकर पीड़ित छात्रा के परिजनों ने हाजीपुर महिला थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो सुबह से लेकर शाम आठ बजे तक थाने पर बैठा लिया गया लेकीन कोई कार्यवाई नही की गई और वैरंग ही घर लौटा दिया गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश से की है। तब जाकर पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के लिए बिदुपुर थाने में पीड़िता के पिता विजेंद्र पासवान ने 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दी है।

वहीं दूसरे पक्ष राजीव कुमार ऊर्फ पिको ने बताया है कि रिश्ते के चाचा विजेंद्र पासवान ने ₹5000 कर्ज लिए थे जब मांग किया तो मेरे साथ मारपीट किया साथ ही घर पर चढ़कर घर वालों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। वही इस संबंध में आरोपी राजीव के मां मिंता देवी ने 15 लोगों के खिलाफ पुलिस से लिखत शिकयत की है।

इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पीड़ित छात्रा के पिता विजेंद्र पासवान के द्वारा वायरल फोटो और वीडियो उपलब्ध कराया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी अविलंब की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment