कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में पड़नेवाले समेकित चेकपोस्ट से एंटी लिकर टास्क फोर्स व उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान दोनों टीम ने समेकित चेकपोस्ट पर यूपी की तरफ से आ रहे एक ट्रक से 297 पेटी शराब बरामद किया है। उक्त सभी शराब की पेटियों को मिट्टी के बोरियों के नीचे छुपाकर ले जाया जा र हा था। जिसे उक्त टीम ने समेकित चेकपोस्ट के पास पकड़ लियाा। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ट्रक चालक व खलासी की पहचान बेगुसराय के नौवा कोठी बिशुनपुरा निवासी रामचन्द्र महतो के बेटे देवेन्द्र महतो और खलासी फरीदाबाद के राजीवनगर निवासी रमेशचंद्र के बेटे संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को चालक व खलासी ने बताया कि उक्त शराब हरियाणा से लायी जा रही थी। इधर उक्त् कार्रवाई शराब व ट्रक और दोनोंं धधेबाजों को मोहनिया थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। जिसके बाद मोहनिया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी।




